फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी

विज्ञापन
रोहटा। चौधरी इलम सिंह इंटर कॉलेज सतवाई में बुधवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत जागरूकता का
विज्ञापन
रोहटा। चौधरी इलम सिंह इंटर कॉलेज सतवाई में बुधवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। रोहटा थाना प्रभारी पूजा पंवार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने साइबर अपराध से बचाव, बाल विवाह की रोकथाम और महिला सुरक्षा पर जानकारी दी। थाना प्रभारी ने नारी सम्मान के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी परेशानी में पुलिस या अधिकारियों को सूचना देने को कहा। साइबर ठगी से बचने के लिए ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम पिन और पासवर्ड साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अनजान कॉल से सतर्क रहें। ठगी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। पूजा पंवार ने बाल विवाह को बच्चों के भविष्य के लिए हानिकारक बताया। उन्होंने छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी और उत्पीड़न में पुलिस सहायता लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें