फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीटेट और यूपीटेट की तैयारी करने की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के बीएड विभाग में बृहस्पतिवार को सेमिनार हुआ। इसमें सीटेट और यूपीटेट की तैयारी के लिए जरूरी जानकारियां दी गईं। मुख्य वक्ता दर्पण क्लासेस के डायरेक्टर डाॅ. विपिन चौधरी रहे। उन्होंने बीएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की छात्राओं को इन परीक्षाओं के सिलेबस, पूर्व वर्षों में आने वाले प्रश्नपत्रों से तैयारी करने के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि निरंतर अभ्यास और एकाग्रता के साथ तैयारी से परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि जिन विषयों पर आपकी पकड़ अच्छी है, उन विषयों का बार-बार अभ्यास करें। छात्राओं ने भी अपनी समस्याओं से संबंधित प्रश्न पूछे। प्राचार्य डॉ. निवेदिता मलिक ने आगंतुकों का आभार जताया। संचालन डॉ. सीमा अग्रवाल ने किया। विभागाध्यक्ष डॉ अनुपमा सिंह ने अतिथि वक्ता का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में में डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. आरती शर्मा, डॉ. मीनाक्षी जैन, डाॅ. शुभम त्यागी, डॉ. शिवानी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें