लावड़। कस्बे के दौराला मार्ग पर स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया फैजुल इस्लाम में रविवार को इनामी जलसे का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मौलाना खुर्शीद आलम ने शिक्षा के महत्व पर जानकारी दी।
शुरुआत कुरान शरीफ की तिलावत से की गई। इसके बाद नाते नबी पेश की गई। कार्यक्रम में मदरसे के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मौलाना खुर्शीद आलम ने शिक्षा की महत्ता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम हासिल करना बेहद जरूरी है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। मदरसे के संचालक मौलाना असजद ने मदरसे में दी जा रही शिक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अध्यक्षता हाफिज इब्राहिम व संचालन हाफिज सज्जाद ने किया। कार्यक्रम में हाफिज अजमल, मौलाना दिलशाद, कारी शाकिर, हाफिज सनव्वर, हारुन चेयरयैन, कारी सालिम, आरिफ फैजी, मुन्ना मुल्ला, इमलाक सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। संवाद