मेरठ। जिला अस्पताल में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को यूआईडी प्रमाणपत्र एवं उपहार वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान डॉ. विनीता शर्मा ने मानसिक रोगों एवं उनके उपचार के बारे में बताया। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया ने टेली मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इस हेल्पलाइन के माध्यम से लोग कहीं से भी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श ले सकते हैं। कार्यक्रम में डॉ. सुदेश कुमारी, डॉ. अशोक तालियान, डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. पीके बंसल, मोहित भारद्वाज सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद