मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में बुधवार को अंग्रेजी विभाग में एकेडमिक राइटिंग विषय पर वेल्यू एडेड कोर्स कार्यक्रम किया गया। डॉ. स्वर्णा ने कोर्स के बारे में बताया कि अकादमिक लेखन एक औपचारिक लेखन शैली है जिसका उपयोग विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, पत्रिकाओं और अकादमिक प्रकाशनों में किया जाता है। प्राचार्य प्रो. अनीता राठी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। संयोजन डॉ. स्वर्णा, डॉ. मीनू शर्मा और महिमा ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में प्रो. दीप्ति कौशिक, प्रो. दीपा त्यागी, डॉ. ममता, डॉ. विनेता, डॉ. मोनिका, डॉ. दीक्षा रानी आदि मौजूद रहीं। संवाद