सरधना। नगर के मोहल्ला गुजरान और गांव जुल्हेड़ा में बस्ती चलो अभियान के तहत जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मान सिंह गोस्वामी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और संबंधित पत्रक भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि यदि देश का हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी के साथ काम करे तो भारत को विकसित देश बनने से कोई नहीं रोक सकता। मंडल अध्यक्ष विनोद जैन ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत मंदिर परिसर में सफाई अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में मंगू प्रधान, नवीन त्यागी, आलोक जैन, राजीव जैन, नीरज जैन, संकेत सिंह, संजीव शर्मा, रक्षित गर्ग, प्रदीप बुद्धि राजा, उमा त्यागी, पिंकी सोम, शानू जैन, राहुल पाल, वीरेंद्र सैनी, मनमोहन त्यागी रहे।