फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरल भाषा में आवश्यक कानूनों की जानकारी दी

विज्ञापन
कृषक इंटर कालेज में विधिक साक्षरता शिविर में अभियोजन अधिकारी धनंजय सिंह छात्र छात्राओं को जानका
विज्ञापन
मवाना। कृषक इंटर काॅलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता तहसीलदार एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण निरंकार सिंह ने की। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी पूनम जादौन व सहायक अभियोजन अधिकारी धनंजय सिंह रहे। संयोजक कृषक इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार रहे। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता आदेश शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। निरंकार सिंह ने विधिक साक्षरता की आवश्यकता व महत्ता पर प्रकाश डाला एवं सरल भाषा में आवश्यक कानूनों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी पूनम जादौन व सहायक अभियोजन अधिकारी धनंजय सिंह ने छात्र-छात्राओं को सरकार की मंशा के अनुरूप भयमुक्त समाज की स्थापना के लिए कानून के प्रयोग की जानकारी प्रदान की। अधिवक्ता आदेश शर्मा ने आम आदमी तक कानून की पहुंच का वर्णन करते हुए निर्धन व असहाय व्यक्तियों की निशुल्क सहायता की घोषणा की। प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कृषक इंटर कालेज में विधिक साक्षरता शिविर में अभियोजन अधिकारी धनंजय सिंह छात्र छात्राओं को जानका

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें