मेरठ। एसडी इंटर कॉलेज सदर में सोमवार को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) परीक्षा 2026-27 के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र के प्रवक्ता मनोवैज्ञानिक डॉ. शिवराज सिंह द्वारा छात्रों को एनएमएमएस की जानकारी दी गई, जिससे अंतिम तिथि से पूर्व सभी योग्य छात्र फॉर्म भर सकें। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 24 सितंबर है और यह फॉर्म www.entdata.co.in वेबसाइट पर जाकर भरा जा सकता है। उन्होंने छात्रों को इस परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और कक्षा आठ के विद्यार्थियों को इसमें उत्तीर्ण होने के उपाय बताए। प्रधानाचार्य अरुण कुमार, हरेंद्र चौधरी, जोगिंदर शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद