फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के छठे दिन कार्यक्रम कराए गए। स्वयंसेविकाओं कुमकुम, शगुन, दीपा, संजना आदि के द्वारा शिविर स्थल की साफ-सफाई की गई। मुख्य अतिथि सुभारती विश्वविद्यालय से प्रो. छवि किरन गुप्ता उपस्थित रहीं। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को महिलाओं में माहवारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि माहवारी एक सामान्य, प्राकृतिक शारीरिक प्रक्रिया है, जो 12-13 वर्ष की उम्र में शुरू होती है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शक्ति बंसल भी उपस्थित रहीं। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को सर्वाइकल कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर संबंधी जानकारियां दी। शिविर का संयोजन व संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. पूजा राय ने किया। आयोजन में संजीव माहेश्वरी व सुरेश चंद्र प्रजापति का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें