नगर कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ता पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाते हुए। (स्त्रोत
मवाना। नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। नगर अध्यक्ष मोहम्मद तालिब के आवास पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन अल्पसंख्यक विधानसभा अध्यक्ष शाहनवाज कुरैशी ने किया। वक्ताओं ने इंदिरा गांधी के योगदान को याद करते हुए आगामी चुनावों को लेकर संगठन की मजबूती पर चर्चा की। वहीं नेता अनीश के निधन पर शोक जताया गया। नगर अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ उनके घर पहुंचे और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में विनोद कामिल, मधुबाला गौतम, इरशाद पहलवान, मतलूब भाई, अमजद भाई, इलियास कुरैशी, शाहरुख, अबरार, शाबू और जीमरूद्दीन आदि मौजूद रहे।