फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 122वीं जयंती आज, CCSU की कुलपति का कार्यकाल साल बढ़ा

Mon, 23 Dec 2024 03:55 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की आज 122 में जयंती है मेरठ बागपत समेत पश्चिमी यूपी के किसानों ने विभिन्न स्थानों पर जमा होकर उन्हें याद किया।
विज्ञापन
टोल पर जमा हुए किसान - फोटो : amarujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:51 PM, 23-Dec-2024

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला का कार्यकाल तीन वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। राज भवन की ओर से इस संबंध में एक पत्र जारी किया किया गया है।

11:45 AM, 23-Dec-2024

सहारनपुर में जन सेवा केंद्र पर हुई लूट का आज हो सकता है खुलासा

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जन सेवा केंद्र पर हुई लूट के मामले में पुलिस आज खुलासा कर सकती है। यहां बदमाश टहलते हुए हथियार लेकर एक जन सेवा केंद्र में पहुंच गए थे और तकरीबन एक लाख की लूट को अंजाम दिया था।

11:34 AM, 23-Dec-2024

West UP News Live: भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 122वीं जयंती आज, CCSU की कुलपति का कार्यकाल साल बढ़ा

भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की 122 वीं जयंती मानने भारतीय किसान यूनियन मेरठ इकाई जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के साथ कार्यकर्ता किसान भूनी टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए। वहां नारेबाजी करके किसान राजधानी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हुए।

 
 इस दौरान कार्यकर्ताओं ने थोड़ी देर के लिए टोल पर जाम की स्थिति बन गई और इस पर टोल प्रशाशन के हाथ पैर फूल गए और उन्होंने व्यवस्था बनाकर किसानों कार्यकर्ताओं को समझबुझाकर व्यवस्थित तरीके से रवाना किया।
 
 इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने ताउम्र किसानों के लिए कार्य किया और किसानों को आर्थिक सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने का कार्य किया और सामाजिक संघर्ष में अपना बहुमूल्य योगदान ने उन्हें किसान मसीहा बनाया। आज भी किसान उन्हें पूजते हैं लेकिन आज भी उनके सपने अधूरे हे। सरकार ने भारत रत्न उन्हें दिया जिसके चौधरी साहब हकदार थे। उनकी सोच और योजनाओं को पूर्ण रूप से लागू किया जाना चाहिए।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें