सरधना। पोहल्ली गांव निवासी इंद्रपाल बजरंगी भाजपा में जिलामंत्री हैं। वह कंकरखेडा से बहन के साथ कार से गांव लौट रहे थे। गांव के पास सड़क किनारे एक मीट की दुकान सामने भीड़ लगी हुई थी। तभी सामने से दो युवक बाइक पर सवार होकर आए। साइड न मिलने पर उनकी इंद्रपाल से कहासुनी हो गई। इंद्रपाल का आरोप है कि कुछ युवकों ने उसके साथ अभद्रता की। तब वे वहां से चले आए। कुछ देर बाद दोनों युवकों ने उनके घर के सामने गाली गलौज कर दी। वे घर से बाहर निकले तो आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन वे हाथ नहीं आ सके। इंद्रपाल बजरंगी रिपोर्ट दर्ज कराने थाने जा पहुंचे। तभी आरोपी पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए। उनके माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक ने बताया कि विवाद हुआ था, लेकिन बाद में समझौता हो गया।