फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोबाइल और कंप्यूटर का बढ़ता इस्तेमाल आंखों के लिए चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। डिजिटल उपकरणों के इस्तेमाल से आंखों में सूखापन और जलन की समस्याएं बढ़ रही हैं। शनिवार को एनसीआर मेडिकल कॉलेज में ड्राई आई डिजीज पर एक दिवसीय सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम हुआ। एनसीआरआईएमएस के नेत्र रोग विभाग ने इसका आयोजन किया। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. आरसी गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. अलका गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहीं। संस्थान की सीईओ डॉ. हिमानी अग्रवाल और अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित किया। विशेषज्ञों ने ड्राई आई डिजीज के बढ़ते मामलों और कारणों पर चर्चा की। बताया कि डिजिटल स्क्रीन का लगातार उपयोग आंखों की प्राकृतिक नमी को प्रभावित करता है। समय रहते लक्षणों की पहचान और उचित उपचार बहुत जरूरी है। डॉ. संजीव कुमार, डॉ. लोकेश कुमार सिंह और डॉ. चारु जैन ने भी विचार रखे। मरीजों की जरूरत के अनुसार उपचार तय करने पर जोर दिया गया। चिकित्सकों ने नई तकनीकों के माध्यम से आंखों के सूखेपन के प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें