मेरठ। कुख्यात योगेश भदौड़ा और उधम सिंह के 15 रिश्तेदारों की संपत्ति की जांच होगी। पुलिस ने इस संबंध में प्रशासन को चिट्ठी लिखी है।
पुलिस के अनुसार योगेश भदौड़ा और उधम सिंह के जेल में बंद होने के बावजूद उनके गैंग सक्रिय हैं। कानपुर प्रकरण के बाद शासन ने जोन, रेंज और जिलों में सक्रिय बदमाशों की सूची सभी एसएसपी को भेजी थी। सूची में योगेश भदौड़ा और उधम सिंह का नाम भी आया था। एसएसपी ने दोनों अपराधियों से जुड़े सक्रिय बदमाशों की जांच कराई। उसमें अधिकांश बदमाश जेल में होने बताए गए हैं। पुलिस ने अपराधियों से जुड़े उनके करीबी रिश्तेदारों की भी कुंडली खंगाली, जिसमें अपराधियों द्वारा अपराध से कमाई संपत्ति रिश्तेदारों के नाम करना सामने आया। इन सभी रिश्तेदारों की जांच पुलिस कर चुकी है। अब इनकी संपत्ति की जांच कराने के लिए प्रशासन को पत्र भेजा गया है। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि अपराध से कमाई गई संपत्ति पर जांच शुरू कर दी गई है।