मोदीपुरम - वर्ल्ड ऑफिस स्पोर्ट्स के कार्यालय के शुभारंभ पर हवन पूजन में शामिल सदस्य।
मोदीपुरम। पल्लवपुरम में वर्ल्ड ऑफिस स्पोर्ट्स के नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन और धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुई। इसमें संगठन के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने भाग लेकर खेलों के विकास की कामना की। उद्घाटन के बाद संगठन के अधिकारियों और खिलाड़ियों की बैठक हुई। इसमें आगामी गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की योजनाओं पर चर्चा की गई।बैठक में सागर कश्यप, उषा राणा, राधा चौधरी, रेनू चौहान, आकाश, राजकुमार घोष, सुमित वियान आदि सदस्य मौजूद रहे। सभी ने खेलों को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं के उत्थान के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। संवाद