लावड़- लावड़ में क्रय केंद्र का शुभारंभ करते गन्ना डायरेक्टर अजयवीर व अन्य। स्रोत : स्वयं
लावड़। मीठेपुर मार्ग स्थित दौराला चीनी मिल के क्रय केंद्र लावड़ ए का शुक्रवार सुबह गन्ना डायरेक्टर अजयवीर ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने क्रय केंद्र पर गन्ना लेकर आने वाले किसानों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। अजयवीर ने कहा कि समय पर क्रय केंद्र पर तौल शुरू होने से गन्ना किसानों को लाभ मिलेगा और जल्द गन्ने को चीनी मिल में डालकर वह गेहूं की बुआई समय से कर सकेंगे। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, दीपक, रमेश चंद, ऋषिपाल, विक्रम, श्याम सिंह, पवन, राहुल, रविंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद