फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मॉडल टीकाकरण केंद्र और कोल्ड चेन पाॅइंट का उद्घाटन

विज्ञापन
मॉडल टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन करते हुए (संस्थान)
विज्ञापन
खरखौदा। नेशनल कैपिटल रीजन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में मॉडल टीकाकरण केंद्र एवं कोल्ड चेन पाॅइंट का उद्घाटन डॉ. हिमानी अग्रवाल सदस्य राज्य महिला आयोग व संस्थान की सीईओ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया ने संयुक्त रूप से किया। संस्थान के महानिदेशक डॉ. अश्वनी शर्मा ने बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, विशेषतः प्रधानमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। प्रदेश सरकार ने भी अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल करते हुए टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद मेरठ में नियमित टीकाकरण के सुदृढ़ीकरण के लिए मॉडल इम्युनाइजेशन सेंटर एवं कोल्ड चेन पाॅइंट नेशनल कैपिटल रीजन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में बनाया है। स्वयं के बजट से चलने वाला यह प्रथम मॉडल टीकाकरण सेंटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें