धौलडी में तिंरगा ध्वज का फीता काट कर उद्घाटन करते गौरव चौधरी फोटो संवाद
जानीखुर्द। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा सिवाल खास के गांव रसूलपुर धौलड़ी और नान फतेहपुर में जिला पंचायत से कराए गए विकास कार्यों का फीता काटकर उद्घाटन किया। गौरव चौधरी ने कहा कि बहुत वर्षों से भव्य तिरंगा लगाने की लोगों की मांग थी। कार्यक्रम संचालन राकेश कश्यप और अध्यक्षता ग्राम प्रधान इरफान ने की। जिला पंचायत सदस्य अतुल पूनिया, नवाजिश चौधरी, रामपाल कश्यप, महावीर कश्यप, आशीष हिंदुस्तानी, पवन कश्यप आदि उपस्थित रहे। संवाद