बहसूमा। टिकौला शुगर मिल ने बृहस्पतिवार को वर्ष 2024-25 के गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि स्वामी ओमानंद महाराज, मिल डायरेक्टर कंदर्प स्वरूप, अधिशासी अध्यक्ष महेशचंद शर्मा, गन्ना महाप्रबंधक साईम अंसार, गन्ना प्रबंधक अनुपम देओल, संजीव चौहान आदि ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद केन यार्ड में गन्ना डालकर शुभारंभ किया गया।
शुगर मिल के अधिशासी अधिकारी महेशचंद शर्मा, गन्ना महाप्रबंधक साईम अंसार ने प्रथम बैलगाड़ी लेकर आए किसान सतपाल खारी हासमपुर का माला एवं शाल पहनाकर स्वागत किया। मिल अधिकारियों ने किसान जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से मिल के केन कैरियर की पूजा करते हुए चेन में गन्ना डाला।
अधिशासी अध्यक्ष महेश चंद शर्मा ने बताया कि मिल में पूजा के बाद औपचारिक रूप से चेन में गन्ना डालकर शुभारंभ कर दिया गया है। गन्ना खरीद 28 अक्तूबर से की जाएगी। उन्होंने किसानों से साफ स्वच्छ एवं ताजा गन्ना आपूर्ति करने की अपील की। मिल ने गन्ना समितियों को 47 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी किया है। रामराज गन्ना समिति के सचिव सुभाष यादव ने इंडेंट जारी होने की पुष्टि की।