मवाना। मवाना चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ उप गन्ना आयुक्त परिक्षेत्र मेरठ राजेश मिश्र ने किया।
मवाना ग्रुप के ईडी (ऑप्रेशंस) आरके गंगवार ने मिल के केन कैरियर की पूजा की और चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। सबसे पहले बैलों की बोगी में गन्ना लेकर पहुंचे किसान निसार निवासी ढिकौली तथा ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर पहुंचे किसान पंकज निवासी दरियापुर का तिलक, माला पहनाकर तथा शाल ओढ़ाकर सम्मान किया।
यूनिट हेड संजय कुमार चौधरी ने किसानों, मिल अधिकारियों सहित कर्मचारियों को पेराई सत्र के प्रारंभ होने की बधाई दी। वरिष्ठ महाप्रबंधक (गन्ना एवं प्रशासन) प्रमोद कुमार बालियान ने साफ व ताजा गन्ना आपूर्ति करने की अपील की।
इस मौके पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सोबीर सिंह, प्रदीप कुमार, सीएफओ विकास राय, उपाध्यक्ष मनीष सचान, वरिष्ठ महाप्रबंधक टेक्निकल इंद्रजीत सिंह, महाप्रबंधक यांत्रिकी रोहित चौधरी व उप महाप्रबंधक गन्ना वीरेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक गन्ना मनोज कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक गन्ना ओमकुमार सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक गन्ना अरुण बेनीवाल व क्षेत्र के कृषक उपस्थित रहे।