फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अट्टा चिंदौड़ी में नंगलामल मिल के गन्ना क्रय केंद्र का शुभारंभ

विज्ञापन
रोहटा। क्षेत्र के गांव अट्टा चिंदौड़ी में बुधवार को नंगलामल चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र का वि
विज्ञापन
रोहटा। क्षेत्र के गांव अट्टा चिंदौड़ी में बुधवार को नंगलामल चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह सतवाई और समिति अध्यक्ष विजेंद्र प्रमुख ने संयुक्त रूप से फीता काटकर क्रय केंद्र का उद्घाटन किया। गन्ना क्रय केंद्र शुरू होने से अट्टा चिंदौड़ी और आसपास के गांवों के किसानों को राहत मिलेगी। अब किसानों को अपनी गन्ने की फसल की तौल कराने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। किसानों ने उम्मीद जताई कि केंद्र पर तौल व्यवस्था सुचारु रहेगी और उन्हें समय पर गन्ना आपूर्ति का अवसर मिलेगा। इस मौके पर निदेशक सुशील शर्मा, ग्राम प्रधान दीपक कुमार, नजाकत अली उर्फ गोटी, सुरेंद्र मेजर, भोपाल सिंह, मनोज, संजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें