ए एस इंटर कालेज में डिजीटल बोर्ड का उद्घाटन करते हुए। (स्त्रोत संस्थान) मवाना।
मवाना। एएस इंटर कॉलेज में शनिवार को शिक्षण को प्रभावी और तकनीक आधारित बनाने के लिए डिजिटल बोर्ड का उद्घाटन मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उद्योगपति राम अवतार जिंदल मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथि विजय नामदेव, आशुतोष वशिष्ठ, अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी और प्रधानाचार्य मेघराज सिंह ने संयुक्त रूप से यह पहल शुरू की। अतिथियों को अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न और पौधे भेंट किए गए। जिंदल ने कहा कि तकनीक शिक्षा को प्रभावी बनाती है, पर सफलता मेहनत, अनुशासन व ज्ञान से मिलती है। विजय नामदेव और आशुतोष वशिष्ठ ने आधुनिक शिक्षा में तकनीक के बढ़ते महत्व को रेखांकित किया। संचालन निपेंद्र कुमार भटनागर ने किया और मीडिया प्रभारी अंकित शर्मा ने आभार व्यक्त किया।