फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Nikay Chunav: गन्ना बेल्ट में 16 पर भाजपा और 18 निकायों पर सपा-रालोद गठबंधन का कब्जा

Wed, 17 May 2023 11:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ

सार

निकाय चुनाव में पश्चिम की गन्ना बेल्ट के छह जिलों (मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, शामली, बागपत) में भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के बीच मुकाबला रहा हैं।
विज्ञापन
विजयी प्रत्याशी व मतगणना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव में पश्चिम की गन्ना बेल्ट के छह जिलों (मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, शामली, बागपत) में भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के बीच मुकाबला रहा हैं। भाजपा ने मेरठ व सहारनपुर में मेयर सहित चेयरमैन पदों पर 75 निकायों में से 16 निकायों पर कब्जा कर खुद को नंबर एक बताया है। सपा-रालोद गठबंधन ने भी 18 निकायों में भाजपा को शिकस्त देकर जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी ने बढ़त पाई तो एआईएफ (ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लाॅक) और आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) ने पश्चिम में अपना खाता खोला है।

विज्ञापन


बसपा ने पिछली बार 4 सीट पर जीत हासिल की थी और अब वह तीन सीट पर सिमट कर रह गई। कांग्रेस का पिछली बार 2017 में निकाय पांच सीट पर कब्जा था, अबकी बार कांग्रेस खाता नहीं खुल सकी। वहीं, 30 निर्दलियों ने राजनीति दलों के प्रत्याशियों को पटकनी देकर निकायों में अपना कब्जा बरकरार रखा है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, शामली और बागपत को गन्ना बेल्ट माना जाता है। इन जिले में भाजपा ने निकाय चुनाव में विपक्ष को करारा झटका दिया है। मेरठ महापौर सीट ही नहीं, बल्कि इन जिलों में भाजपा ने 75 में से 16 निकाय पर अपना कब्जा कर लिया। पिछली बार भाजपा 11 निकाय ही जीत पाई थी। सपा-रालोद के प्रत्याशियों ने 18 (9-9) निकाय सीट जीतीं है। सन 2017 में उनका गठबंधन नहीं था तो सपा को 10 और रालोद को सिर्फ एक सीट ही मिल पाई थी।

इस बार सपा-रालोद के प्रत्याशी अलग-अलग सीट पर अपने-अपने सिंबल पर चुनाव लड़े थे। बसपा ने मेरठ की महापौर की सीट ही नहीं गंवाई बल्कि 11 निकाय सीट से घटकर पांच निकाय पर सिमटकर रह गई हैं।

आम आदमी पार्टी ने पिछली बार बिजनौर में एक निकाय सीट जीतीं थी। अब बिजनौर के साथ-साथ बागपत में भी आप ने एक और निकाय सीट हासिल कर लीं। मेरठ की सिवालखास नगर पंचायत पर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक और बिजनौर में राष्ट्रीय जनता दल ने भी अपना-अपना खाता खोल दिया है। अबकी बार भी 30 निर्दलियों ने राजनीति दलों के प्रत्याशियों को मात देकर अपनी अपनी निकाय में कब्जा बरकरार रखा है।
 
विज्ञापन

मेरठ के 16 निकायों में स्थिति
पार्टी 2017 में 2023 में

भाजपा 01 05
सपा 01 02
कांग्रेस 01 00
बसपा 04 03
लोकदल 01 00
निर्दलीय 08 05
एआईएफ 00 01

बिजनौर के 18 निकाय की स्थिति
पार्टी 2017 में 2023 में

भाजपा 03 03
सपा 06 03
कांग्रेस 00 01
बसपा 00 00
रालोद 00 02
आरजेडी 00 01
आप 01 01
निर्दलीय 08 07

मुजफ्फरनगर के 10 निकायों की स्थिति
पार्टी 2017 में  2023 में

भाजपा 03  01
सपा 02   01
रालोद 00 02
आप 00 01
कांग्रेस 01 00
बसपा 00 00
निर्दलीय 04 05

शामली में 10 निकाय की स्थिति
पार्टी 2017 में 2023 में

भाजपा 01 02
सपा 00 01
कांग्रेस 00 00
बसपा 03 01
रालोद 00 02
निर्दलीय 06 04

बागपत में 9 निकाय की स्थिति
पार्टी 2017 में 2023 में

भाजपा 01 01
रालोद 00 02
सपा 00 00
कांग्रेस 00 00
बसपा 00 00
निर्दलीय 07 06

सहारनपुर की 12 निकाय की स्थिति
पार्टी 2017 में 2023 में

भाजपा 02 04
बसपा 04 02
कांग्रेस 03 00
सपा 01 02
रालोद 00 01
निर्दलीय 01 03
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें