फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिजली से दुर्घटना होने पर हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने दीपावली, भाई दूज, छठ पूजा आदि त्योहारों पर उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। एमडी ने सभी जोन के मुख्य अभियंता को 14 जिलों में कंट्रोल रूम को सक्रिय और सतर्क रहने को कहा है। ब्रेकडाउन की स्थिति में मरम्मत गैंग को तत्काल कार्रवाई करके शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए निर्देशित किया गया। एमडी ने कहा कि बिजली से कोई दुर्घटना होने पर हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन नंंबर 18004101912 पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। 1912 हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त शिकायत की भी निगरानी की जा रही है। इसके अलावा जिले के कंट्रोल रूम नंबर 9193330312 पर शिकायत की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें