फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ससुरालियों पर उत्पीड़न व जान से मारने की धमकी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव भिड़वारा निवासी नेहा ने थाने में तहरीर देकर ससुराल पक्ष के लोगों पर उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। नेहा ने पुलिस को तहरीर में बताया कि पति की मृत्यु के बाद से ही उसकी सास और ससुर उसे घर व कृषि भूमि में हिस्सा न देने की नीयत से मारपीट व प्रताड़ित कर रहे हैं। वर्तमान में वह बच्चों की छुट्टियों के चलते अपने मायके बाबूगढ़ आई हुई थी। आरोप है कि इसी बीच सास के भतीजे ने फोन पर उसे और उसके भाई दीपक को गालियां दीं। धमकी दी कि यदि उसने ससुराल या खेत में कदम रखा तो उसे व उसके बच्चों को जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता ने बताया कि 3 जुलाई को बच्चों के स्कूल खुलने के कारण वह वापस अपनी ससुराल भिड़वारा जाएगी। जहां उसे अपनी और बच्चों की जान का खतरा है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें