फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सांप के डसने पर झाड़ फूंक नहीं, अस्पताल जाएं

विज्ञापन
रहदरा उच्च प्राथमिक विद्यालय पर आपदा प्रबंधन के सुझावों के बारे में जानकारी देते विशेषज्ञ
विज्ञापन
माछरा। माछरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव रहदरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सुरक्षा ऑडिट के बाद शिक्षकों और छात्रों को प्रशिक्षण देते हुए आपदा विषय विशेषज्ञ ने सुरक्षा के सुझाव पर विचार से चर्चा की। शनिवार को रहदरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में आपदा विशेषज्ञ मुकुंद बल्लभ शर्मा ने सर्पदंश की स्थिति में जानकारी देते हुए बताया कि सर्पदंश होने पर लोग झाड़-फूंक करने वाले अथवा सपेरों को खोजने में समय बर्बाद करते हैं, जबकि पीड़ित को तत्काल नजदीक के अस्पताल में ले जाना चाहिए और जहां सर्प ने काटा है उस स्थान को साबुन से अच्छी तरह से धोना चाहिए। प्रधानाचार्य अक्षय कुमार शर्मा की उपस्थिति में स्कूल सुरक्षा ऑडिट टीम द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया। इसमें रसोई शौचालय, पेयजल स्वच्छता, दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध सुविधाएं, सभी कक्षाओं स्टाफ, और इमरजेंसी लाइट आदि का बारीकी से मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें