फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव भवीं में बराती को पीटा, कार में तोड़फोड़ की

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव भवीं में सोमवार की देर रात बरात की चढ़त के दौरान गांव के कुछ युवकों ने बरातियों के साथ मारपीट की। घटना में एक बराती घायल हो गया। वहीं, एक कार में भी तोड़फोड़ की। घटना की तहरीर आरोपियों के खिलाफ जानी थाने में दी है। गांव पांचली खुर्द से सुमित की बरात सोमवार को गांव भवीं में गई थी। देर रात बराती चढ़त में नाच रहे थे। गांव भवीं के कुछ युवकों ने बरातियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों युवकों ने चढ़त में दूल्हे के पीछे कार में चल रहे बराती अजय कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी युवकों ने उसकी कार में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने घायल अजय को अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटना की तहरीर चार नामजद व अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ गांव पांचली निवासी धर्मेंद्र ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें