फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गाड़ी हटवाने के विवाद में युवक को पीटा, पिस्टल तानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे किनारे स्थित विवाह मंडप के बाहर खड़ी गाड़ी हटवाने के विवाद में सिसाना गांव कुलदीप चौहान की कुछ युवकों ने पिटाई कर घायल कर दिया। कुलदीप ने हमलावरों पर पिस्टल तानने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सिसाना गांव के कुलदीप चौहान ने बताया कि सोमवार रात गांव के समीप हाईवे किनारे विवाह मंडप में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। विवाह मंडप के बाहर गांव के ही एक युवक की कार खड़ी हुई थी। तभी वहां आए काठा गांव के युवक कार हटवाने के लिए कहने लगे। इसी बात को लेकर काठा गांव के युवक ने अपने भाइयों को बुलाकर हमला कर दिया। आरोप लगाया कि हमलावरों ने पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी भी दी। घायल युवक का सीएचसी में उपचार कराया गया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि तहरीर की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें