मेरठ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) इस महीने आईएमए हॉल में चार निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाएगा। इनमें महिलाओं और बालिकाओं के इलाज पर खास फोकस रहेगा। उन्हें बीमारियों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
बुधवार को बच्चा पार्क स्थित आईएमए हाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुपम सिरोही और सचिव डॉ. सुमित उपाध्याय ने यह जानकारी दी। इस दौरान डॉ. मोनिका तोमर, डॉ. वीपी कटारिया, डॉ. एसके गुप्ता, डॉ. शांति स्वरूप, डॉ. आशु मित्तल और डॉ. वत्सला शर्मा भी मौजूद रहे।
इस तरह लगेंगे स्वास्थ्य शिविर...
11 अक्तूबर - 15 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए शिविर
समय : सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
13 अक्तूबर - विश्व गठिया दिवस (अर्थराइटिस) के उपलक्ष्य में गठिया के मरीजों के लिए शिविर
समय : सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
16 अक्तूबर - महिलाओं में बढ़ते स्तन कैंसर के मामलों के प्रति जागरूकता फैलाने और प्रारंभिक जांच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जागरूकता व जांच शिविर। विशेष रूप से 35 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए।
समय : 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
21 अक्तूबर - विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस पर बोन मरो (अस्थि मज्जा) डेंसिटी की जांच व परामर्श शिविर।
समय : सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक