रोहटा। रोहटा गांव के निकट सवारी से भरे टेंपो व कार की टक्कर हो गई। जिसमें आधा दर्जन सवारियां घायल हो गई। पुलिस ने सभी का सीएचसी में उपचार कराया।
सोमवार को दोपहर तीन बजे गांव रोहटा के मेरठ की ओर से जा रही कार सामने से यात्रियों से भरे टेंपो से टकरा गई। टक्कर से टेंपो सड़क किनारे पलट गया। जिससे मौके पर चींख पुकार मच गई। लोगों ने किसी तरह सवारियों को बार निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। घायल होने वालों में हर्ष पुत्र जय सिंह निवासी गांव रासना, अजय कुमार पुत्र रामसिंह निवासी गांव रोहटा, सुबोध पुत्र सुरेंद्र निवासी खिवाई, राज सिंह पुत्र दिलावर बिनौली, सलीम पुत्र फरमान निवासी खिवाई आदि घायल हो गए। टेंपो चालक ने आरोपी कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है।