फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में एक बार फिर लोगों की जान से खिलवाड़ का खेल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमकुंड घाट पर फिर शुरू नाव का अवैध संचालन
विज्ञापन

हस्तिनापुर। क्षेत्र के भीमकुंड गंगा घाट से करीब एक किलोमीटर अवैध रूप से नाव का संचालन दोबारा शुरू हो गया है। पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि 15 दिन पहले ही गंगा में नाव पलटने से दो लोगों की जान चली गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध वसूली के चक्कर में नाव का अवैध संचालन किया जा रहा है।
बीते 18 अक्तूबर हो हुए हादसे के बाद अभी पीड़ित परिवारों की आंखों से आंसू तक नहीं सूखे हैं और दोबारा से गंगा में नाव का संचालन शुरू हो गया है। अब नावों का संचालन गंगा घाट से एक किलोमीटर किया जा रहा है। नावों में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाया जा रहा है। बाइकों को भी नाव में लादकर पार कराया जा रहा है। बीते माह हुए हादसे में अधिकारियों ने अपना बचाव करते हुए किसानों के लिए नाव का संचालन होना बताया था। अब दोबारा नाव संचालन पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं।
विज्ञापन

किसानों के लिए लगी थीं नाव
एप्रोच रोड टूटने के बाद स्थानीय किसानों के लिए नाव का संचालन शुरू किया गया था। इसकी आड़ में कुछ लोगों ने नाव का अवैध संचालन शुरू कर दिया। वह बाहर से आने वाले यात्रियों को भी गंगा पार कराने लगे।
विज्ञापन

जल्द की जाएगी कार्रवाई
गंगा में नाव संचालन को रुकवाने के लिए हस्तिनापुर थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी नाव चल रही है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। -अखिलेश यादव, एसडीएम, मवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें