मवाना। किठौर क्षेत्र के गांव असीलपुर के वाल्मीकि समाज ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने गांव के श्मशान घाट की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने इसे मुक्त कराने की मांग की। उनके अनुसार, कुछ किसानों ने श्मशान भूमि काटकर अपने खेतों में मिला ली है। कई प्रयासों के बावजूद यह भूमि भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त नहीं हो सकी। इससे भविष्य में अंतिम संस्कार में कठिनाई होगी। वाल्मीकि समाज ने न्यायहित में श्मशान भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सनी, राजकुमार सिंह, कंवर सिंह, अनास, बाला देवी, सीमा, शोभा, कैलाश, किरन, राजू, राखी, चमन, मुन्नी, संदीप, सचिन, सागर, मुन्ना सहित अनेक ग्रामीण भी उपस्थित थे।