फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरलीपुर और कमालपुर में अवैध कॉलोनियां की गई ध्वस्त

विज्ञापन
गढ़ रोड स्थित मुरलीपुर में अवैध कॉलोनी ध्वस्तीकरण
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के प्रवर्तन दल ने बुधवार को गढ़ रोड स्थित ग्राम मुरलीपुर और कमालपुर में अवैध रूप से विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। उप प्रभारी परिवर्तन धीरज यादव ने बताया कि ग्राम मुरलीपुर एसएसवी इंटर कॉलेज के आगे गढ़ रोड पर बॉबीपाल द्वारा 22000 वर्ग गज भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी की बाउंड्री वॉल, सड़कें और बिजली के खंभे आदि ध्वस्त कर दिए गए। इसी के साथ ग्राम कमालपुर में मोहम्मद फराज और मोहम्मद हाजी हारिश द्वारा 2000 वर्ग गज में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इसमें बनाई गई बाउंड्री वॉल सड़कें खंभे और बाउंड्री वॉल आदि ध्वस्त कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें