आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी में मैच में प्रतिभाग करते खिलाड़ी
मेरठ। आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर बुधवार को आईआईएमटी ब्लू और आईआईएमटी रेड के बीच में 40 ओवर का मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आईआईएमटी ब्लू ने 40 ओवर में 275 रन बनाए। इसमें कप्तान भानुप्रताप ने 93 रन की शानदार पारी खेली। अभिषेक तिवारी ने भी 40 रन का योगदान दिया। आईआईएमटी रेड की तरफ से कार्तिक ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईआईएमटी रेड की टीम 210 रन पर ऑल आउट हो गई। कप्तान अभिषेक ठाकुर ने 35 रन बनाए। आईआईएमटी ब्लू की तरफ से ज्ञानेश ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच भानुप्रताप, फाइटर ऑफ द मैच अभिषेक ठाकुर, बेस्ट बॉलर ज्ञानेश को चुना गया। इस जीत के साथ ही आईआईएमटी ब्लू ने अगले दौर में प्रवेश किया। एकेडमी के निदेशक उदित गौड ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी में मैच में प्रतिभाग करते खिलाड़ी