मखदूमपुर गंगाघाट पर संबोधित करते अतुल प्रधान स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। मखदूमपुर गंगा घाट पर आयोजित कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में सरधना विधायक अतुल प्रधान ने युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।कहा कि कोई व्यक्ति जाति नहीं, अपने कार्यों से बड़ा बनता है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, धनसिंह कोतवाल, सरदार पटेल आदि महापुरुषों ने शिक्षा पर जोर दिया और मिसाल बन गए। कहा कि आज युवा वर्ग पढ़ाई से ज्यादा भैंस पालने पर जोर दे रहे हैं, यही उनके लिए मुसीबत साबित हो रहे हैं। सलाह दी कि पशुपालन छोड़कर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ो। ईमानदारी से एक वर्ष पढ़ाई से कामयाबी कदम चूमती है। सपा विधायक ने दावा किया राजनीति में कोई भी भ्रष्टाचार का मामला उनके खिलाफ बता दे तो वह आज ही राजनीति छोड़ देंगे। जो लोग जातियों को जोड़कर चलते हैं वह कामयाब होते हैं और जो उन पर जुर्म करते हैं वह लगातार नीचे गिरते हैं।