मेरठ। सद्भावना समिति और मेरठ बार एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को नानकचंद सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषिवर्धन ने आर्थराइटिस पर व्याख्यान दिया। डॉ. हिमांशु ने कहा कि जोड़ों में दर्द की शुरुआत होते ही हल्का फुल्का व्यायाम जरूर शुरू कर दें। ऐसा करने से जोड़ों में होने वाले दर्द में राहत मिलती है। अध्यक्षता अनुज शर्मा ने की। संवाद