फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कभी फुरसत हो तो जगदंबे निर्धन के घर भी आ जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। मां मुरादे पूरी कर दे हलवा बांटूगी, कभी फुरसत हो तो जगदंबे निर्धन के घर भी आ जाना. . . पल्लवपुरम फेज वन में माता की चौकी में भजन गायकों ने जब भजनों की प्रस्तुति दी तो माहौल भक्तिमय हो गया। माता की चौकी का आयोजन उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला व भाजपा नेता सतेंद्र भराला ने किया। माता की चौकी में भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

माता की चौकी में सर्वप्रथम डॉ. मीनाक्षी भराला व सतेंद्र भराला ने माता शेरा वाली के सामने दीप जलाकर किया। डॉ. मीनाक्षी भराला ने बताया कि नवरात्रों में देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है और इसके बाद कन्याओं को पूजा जाता है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि बहुत से लोग कोख में ही बेटियों को मार देते हैं और नवरात्र के बाद कन्या पूजन का दिखावा करते हैं। कहा कि बेटी मायका हो या ससुराल दोनों जगह की लक्ष्मी होती है। इस दौरान मंत्री सोमेंद्र तोमर, विधायक धर्मेंद्र भारद्वाज, अमित अग्रवाल, सहारनपुर विधायक राजीव, मनिंदर पाल, मनिंदर विहान, हरीश चौधरी, विक्रांत ढाका, मोहन गुर्जर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें