मेरठ। वायु प्रदूषण रोकने के लिए बृहस्पतिवार को उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र ओर जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार दौराला गन्ना विकास समिति के गांव टेहरकी पहुंचे और किसान बलजोर सिंह के खेत में मल्चिंग मशीन से गन्ने की पत्ती की हो रही मल्चिंग का निरीक्षण किया। राजेश मिश्र ने किसानों को मल्चर मशीन से पत्ती के निस्तारण के साथ ही रिवर्सेबल एमबी प्लाऊ और डी-कंपोजर के फायदे भी बताए। डॉ. दुष्यंत कुमार ने बताया कि किसानों को प्रत्येक गन्ना समिति की तरफ से 24 रुपये प्रतिघंटा की सस्ती दर से मल्चर मशीन उपलब्ध कराई जा रही है। कोई भी किसान गन्ने की पत्ती न जलाए। अगर कोई फसल अवशेष जला रहा है तो इसकी सूचना कंट्रोल रूम नंबर 0121-2662993 पर दें। फसल अवशेष जलाना दंडनीय है। ब्यूरो