फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिलाएं जागरूक होंगी तो देश जागरूक होगा

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम में छात्राओं को जागरुक करते पुलिसकर्मी स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय में महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जागरूक करने के लिए उपनिरीक्षक ज्योति, रोशनी और संदीप मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्राचार्य प्रो. विनीता राठी ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। उप निरीक्षक ज्योति ने महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया। वूमेन एंपावर सेल, डायल 112, महिला थाना, घरेलू हिंसा अधिनियम तथा अन्य संबंधित कानूनी पहलुओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं जागरूक होंगी तो देश जागरूक होगा। महिलाओं की उन्नति से ही देश की सर्वांगीण उन्नति संभव है। उपनिरीक्षक संदीप सिंह ने साइबर जागरूकता पर जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने परामर्श सत्र में प्रश्न पूछे, जिनका डॉ शालिनी सोनी ने उत्तर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें