फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो दिन में निराश्रित पशु नहीं पकड़े तो होगा आंदोलन

Tue, 12 May 2026 06:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
किसान एकता संघर्ष संगठन के लोग एस डी एम को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। किसान एकता संघर्ष संगठन ने निराश्रित पशुओं एवं विभिन्न समस्याओं के संबंध में एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया है कि संपूर्ण समाधान दिवस में कई गांव के किसान आए थे और बताया था कि आवारा पशु किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। दस दिन का आश्वासन दिया था लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस समस्या से किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि यदि दो दिन में इन पशुओं को नहीं पकडवाया जाता है तो किसान सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। मामेपुर निवासी चंद्रवती ने मिल के प्रदूषित पानी से फसल को हो रहे नुकसान की शिकायत करते हुए गंदे पानी को खेत में जाने से रुकवाने के आदेश देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में शौकीन गुर्जर, राजकुमार, संदीप, कंवरपाल सिंह, प्रवीन, लाखन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें