फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनएचआईए ने जबरन कब्जा किया तो करेंगे सड़क जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा (मेरठ)। अधिग्रहित जमीन के सर्किल रेट से कम मुआवजा लेने के बाद दूसरे किसानों के बराबर मुआवजे की मांग को लेकर बाईपास स्थित जेएसएस पब्लिक स्कूल के पास रविवार को किसान सांकेतिक धरने पर बैठे। किसानों ने बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार किया। किसानों ने कहा कि एनएचएआई व प्रशासन ने अधिग्रहित जमीन पर छल कर जबरन कब्जा करने की कोशिश की तो वह सड़क जाम करने व परिवार सहित आत्मदाह करने से पीछे नहीं हटेंगे। किसानों ने तर्क दिया कि उनकी मांगों को पूरा करने के बाद ही जमीन पर कब्जा किया जाए। यदि किसानों को दूसरे किसानों के बराबर मुआवजा नहीं दिया तो यह उनके साथ अन्याय होगा। इस मौके पर प्रवेश जैनर, सुरेंद्र राणा, सुभाषचंद, नरेंद्र चहल, जोगिंदर बिधूड़ी, महकार विधूडी, पप्पू, राजीव जैनर, मुखिया, ढोबल, राजकुमार, दिनेश, कपिल, महकार सिंह, दिनेश, कपिल अहलावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें