फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राएं व महिलाएं किसी घटना का शिकार होने पर फौरन पुलिस को जानकारी दें

विज्ञापन
आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति चौपाल में छात्राएं। (स्त्रोत कालेज) फलावदा।
विज्ञापन
फलावदा। गांव नैडू स्थित आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में छात्राओं को आपराधिक घटनाओं से बचाव के लिए जागरूक किया गया। चौपाल में थाने की मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी आशा शर्मा, उप निरीक्षक साक्षी शर्मा ने छात्राओं एवं महिलाओं को छेड़छाड़ की घटनाओं से बचाव एवं आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया। साथ ही साइबर अपराध और महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा गांव में रहने वाली बेटी व महिलाएं यदि किसी घटना का शिकार होती हैं तो फौरन पुलिस को जानकारी दें। छात्राएं एवं महिलाओं के साथ बढ़ रही घटनाएं व शोषण रोकने के लिए महिला पुलिसकर्मी घर-घर पहुंचकर महिलाओं एवं बेटियों को जागरूक कर रही हैं। विद्यालय संचालक गौरव कुमार ने महिला पुलिस कर्मियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मिशन शक्ति केंद्र की सहायक ऐश्वर्या पाठक, दरोगा अमित कुमार, दरोगा शुभम दुबे, छात्राओं के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें