मेरठ। जिले में घरेलू गैस की जमाखोरी के कारण कालाबाजारी शुरू हो गई है। बुधवार को कई गैस एजेंसियों पर नोकझोंक की भी सूचना मिली। इसके अलावा रेलवे रोड पर सिलिंडर की कालाबाजारी करने की सूचना पुलिस को मिली। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि सिलिंडर कालाबाजारी की सूचना मिल रही हैं। थाना पुलिस को निर्देश दिया गया है कि अगर कोई उपभोक्ता शिकायत देता है तो प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाए। ब्यूरो