फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्न सर्वेक्षण के समय त्रुटि रह गए हो तो सट्टा प्रदर्शन में पहुंचकर संशोधन कराएं किसान

विज्ञापन
किसानों के साथ बैठक करते टिकौला चीनी मिल के अधिकारी। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
बहसूमा(मेरठ)। टिकौला शुगर मिल के अधिकारियों ने सोमवार को क्षेत्र के कई गांवों में बैठक कर किसानों को गन्ना सर्वेक्षण कार्य संपन्न होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

सोमवार को टिकौला मिल के गन्ना महा प्रबंधक साईम अल्ताफ ने गांव मोड़ खुर्द में ग्राम प्रधान धर्मेंद्र फौजी के आवास पर आयोजित बैठक में किसानों को बताया कि गन्ना विभाग व टिकौला शुगर मिल के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से क्षेत्र में गन्ने का सर्वेक्षण किया है। किसी भी किसान का रकबा न छूट जाए इसके लिए गांवों में पहले मुनादी कर गन्ने के सर्वे की जानकारी दी गई। गन्ना सर्वेेक्षण में किसानों ने खेतों पर पहुंचकर रकबे की पैमाइश कराई है। इसके बाद भी गन्ना सर्वेक्षण में कोई समस्या होती है तो 20 जुलाई से 30 अगस्त के मध्य होने वाले सट्टा-सर्वे प्रदर्शन में पहुंचकर संशोधन करा सकते हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि कुछ किसान ऐसे भी हैं जिनका फर्जी रकबा नहीं चढ़ाया गया है। वह गन्ना विभाग में शिकायत कर रहे हैं परंतु सामने आने को तैयार नहीं हैं। गांव मोड़ कला व मोहम्मदपुर शकिस्त में भी किसानों के साथ बैठक की। इस मौके पर मिल की ओर से अनुपम देओल, प्रदीप देसवाल, जोगेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, धर्मेंद्र फौजी, हरबीर, महेंद्र, कुंवरपाल, संदीप, अरुण व सतेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें