मेरठ। कैलाश भवन मंदिर लिसाड़ी गेट में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ। शिव परिवार, वीर हनुमान, मां दुर्गा, राधा कृष्ण, काल भैरव की मूर्ति क प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंदिर के संरक्षक राजपाल चौधरी और प्रधान अंकुर, महामंत्री अनुज चौधरी ने पूजन किया। वरुण और रितिका यजमान रहे। मुख्य सेवादार भावेश मेहता ने बताया कि मंदिर 400 साल पुराना है। विधि विधान से पूजा के बाद भंडारा हुआ। सभी ने भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। ब्यूरो