फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय से बोल रहा हूं, गोतस्करों पर कार्रवाई बंद करो

विज्ञापन
विज्ञापन
सचिवालय से बोल रहा हूं, गोतस्करों पर कार्रवाई बंद करो
विज्ञापन

मेरठ। मैं सचिवालय से बोल रहा हूं, गोतस्करों पर कार्रवाई बंद करो। अगर ऐसा नहीं किया तो दरोगा और सिपाहियों का ट्रांसफर करा दूंगा। फोन पर पुलिस को यह धमकी देने वाला युवक आरिफ निवासी मोदीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक परतापुर थाना कार्यालय में सीयूजी नंबर पर कॉल आई। मुंशी ने रिसीव किया। कॉलर ने कहा कि मैं सचिवालय से बोल रहा हूं। आप गोकशी करने वालों पर बहुत कार्रवाई कर रहे हो। बंद कर दो, अन्यथा दरोगा और सिपाही पर कार्रवाई कर दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंशी ने यह बात इंस्पेक्टर परतापुर को बताई। पुलिस ने जांच के बाद आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ब्रह्मपुरी बृजेश सिंह का कहना है कि आरिफ गोतस्करों की पैरवी करता है। फिलहाल पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें