फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंत्री का आदमी हूं... 24 घंटे में कुर्सी से हटवा दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सड़क की गुणवत्ता खराब बताने पर नगर निगम के निर्माण विभाग के ठेकेदार ने सहायक अभियंता को 24 घंटे में कुर्सी से हटाने की धमकी दी। ठेकेदार ने कहा कि मैं मंत्री का आदमी हूं, ऊपर तक मेरी पहचान है। तुझे यहां काम नहीं करने दूंगा। सहायक अभियंता राजवीर सिंह व ठेकेदार के बीच गाली गलौज भी हो गई।
विज्ञापन


शहर में कई सड़कों पर निर्माण का कार्य चल रहा है। सोमवार को सहायक अभियंता शास्त्रीनगर में एक सड़क की जांच करने गए थे। उन्होंने मौके पर ही ठेकेदार से कहा कि सड़क की गुणवत्ता ठीक नहीं है। इस पर माल दोबारा से लगाया जाए। यह कहकर वह ऑफिस आ गए। पीछे से ठेकेदार भी नगर निगम पहुंच गया। उसने सहायक अभियंता को जमकर खरी-खोटी सुनाई। कहा कि मेरे द्वारा बनाई गई सड़क की गुणवत्ता खराब बताने का किसी के पास अधिकार नहीं है। दोनों की बहस के दौरान अन्य कर्मचारी भी एकत्र हो गए। उन्होंने दोनों को शांत किया। मुख्य अभियंता देवेंद्र कुमार का कहना है कि मामला सामने आया है। वह अभी लखनऊ में है। मंगलवार को लौटेंगे और फिर मामले की जांच करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें