मेरठ। अमरोहा के एक युवक ने सोमवार को एसएसपी को शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि उसकी पत्नी इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो बनाती है। विरोध करने पर झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देती है। पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। अमरोहा निवासी एक युवक ने बताया कि उसकी शादी लगभग एक साल पूर्व कंकरखेड़ा निवासी एक महिला से हुई थी। शादी के बाद से ही महिला ने गलत व्यवहार करना शुरू कर दिया था। महिला इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो बनाकर पोस्ट करने लगी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन पीड़ित को पता चला कि महिला की पहले भी दो शादी हो चुकी हैं। महिला पक्ष के लोग शादी का झांसा देकर दूसरे पक्ष से पैसे ऐंठने का काम करते है। महिला तीन महीने पूर्व उसके घर से पैसे व जेवरात लेकर भाग गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद