फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पति ने नहीं दिलाया फोन तो पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाया

Sun, 26 Mar 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी (बागपत)। क्षेत्र के एक गांव में पति के फोन नही दिलाने पर हुई घरेलू कलह में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने निजी अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता का पति के साथ फोन दिलाने को लेकर कई दिन से विवाद चल रहा था। बताया कि फोन नहीं दिलाने को लेकर शनिवार को विवाद बढ़ गया। जिसके चलते शनिवार दोपहर महिला ने आत्मघाती कदम उठा दिया। उसने घर के अंदर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। पता चलते पर परिजन उसे लेकर बालैनी के निजी अस्पताल में पहुंचे।
उधर सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और जानकारी जुटाकर जांच में जुट गई। उधर थाना प्रभारी का कहना है कि घरेलू कलह में महिला के जहरीला खा लिया था। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें