महिला अंगूरी देवी जो सीएचसी में इलाज के लिए आई थी, अचानक मौत हो गई का फाइल फोटो। (स्त्रोत परिजन
मवाना (मेरठ)। पत्नी को जहर देकर मारने के मामले में नामजद आरोपी पति संजीव निवासी खेड़ी मनिहार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि गाजियाबाद के गांव पतला थाना निवासी निवासी पंकज ने थाने में 28 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बहन मीनू को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए खेड़ी मनिहार निवासी उसके पति संजीव, सास भगवती व ननद गीता को नामजद किया था। विवेचना में आरोपी संजीव कुमार के उकसाने पर मीनू द्वारा जहर खाना पाया गया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। आरोपी संजीव कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
महिला अंगूरी देवी जो सीएचसी में इलाज के लिए आई थी, अचानक मौत हो गई का फाइल फोटो। (स्त्रोत परिजन